मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

टेलिकॉम सेक्टर BOOM-BOOM, शेयर मार्केट ऊपर

सेंसेक्स 247 अंक निफ्टी 71 अंक बैंक निफ्टी 145 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

telecom sector boom share market india trading up 

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 247 अंक निफ्टी 71 अंक बैंक निफ्टी 145 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबारl 

डॉलर के मुकाबले रुपए ने आज मजबूत शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 82.87 के मुकाबले 82.81 के स्तर पर खुला है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज सपाट चाल के साथ शुरुआत की है।

फिलहाल सेंसेक्स 45.49 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 61383.30 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 11.95 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 18,280.95 के स्तर पर दिख रहा है।

टेलीकॉम कंपनियों ने 14 राज्यों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। 1 अक्टूबर से 5G सेवा शुरू हुई।

अब तक टेलीकॉम कंपनियों ने 14 राज्यों के 50 शहरों में सेवा शुरू की हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने अब तक करीब 21,000 टावर लगाए हैं।

भारती एयरटेल ने 3,293 टावर लगाए, जबकि रिलायंस जियो ने 17,687 टावर लगाए हैं। Vodafone Idea ने अभी 5G सेवाओं की शुरुआत नहीं की है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। यस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर आज फोकस में हैं।

फिलहाल निफ्टी करीब 20 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 18288 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, सेंसेक्स 67.99 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 61,405.80 के स्तर पर दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (19 दिसंबर 2022)

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में कमजोरी है। लेकिन SGX NIFTY 0.75 फीसदी ऊपर है।

US FUTURES में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि मंदी की आशंका से अमेरिकी बाजार शुक्रवार को कमजोर बंद हुए थे।

telecom sector boom share market india trading up 

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (16 दिसंबर 2022)

पिछले कारोबारी दिन यानी 16 दिसंबर को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी।

निफ्टी 18300 के अपने बड़े सपोर्ट को तोड़ कर इसके नीचे बंद हुआ था। कमजोर विदेशी संकेतों और मंदी के बढ़ते डर ने बाजार पर अपना असर दिखाया था।

सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61338 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 146 अंक गिरकर 18269 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव था।

निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button