मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में तेजी का रुख, ऑटो शेयर फोकस में

सेंसेक्स 968 अंक निफ्टी 275 अंक निफ्टीबैंक 754 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l

share market trading up gold down stockmarket india news updates in hindi 

मुंबई (समयधारा) : आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई l 

सेंसेक्स 968 अंक निफ्टी 275 अंक निफ्टीबैंक 754 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l

आज के बाजार में ऑटो शेयर फोकस में रहेंगे l सरकार से करीब 95 कंपनियों को ऑटो पीएलआई की मंजूरी मिली है।

इसमें Maruti Suzuki India और Hero MotoCorp जैसे कंपनियों के नाम शामिल है।

 आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कारोबार की शुरुआत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  सेंसेक्स 803.28 अंक यानी 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ 56,580.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Highlights SLvsIND 2nd Test-भारत ने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 223.35 अंक यानी 1.34 फीसदी की मजबूती के साथ 16,886.35 पर कारोबार कर रहा 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (16 मार्च 2022) share market trading down gold down crudeoil decline

पेट्रोल और डीजल के रेट के हिसाब से आज हफ्ते का तीसरा दिन बुधवार राहत भरा रहा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

Tuesday thoughts:कोई नामुनकिन सी बात को मुमकिन करके दिखा

आज लगातार 106वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैंl 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 17800 के ऊपर खुला है।

 सेंसेक्स 732.62 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 56509.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 197.70 अंक यानी 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 16860.70 पर कारोबार कर रहा है l

केंद्र सरकार ने आज ऑटो पीएलआई के लिए चुनी कंपनियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

करीब 95 कंपनियों को ऑटो पीएलआई की मंजूरी मिली है। इसमें Maruti Suzuki India और Hero MotoCorp जैसे कंपनियों के नाम शामिल है।

भारी उद्योग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ऑटो मोबाइल और ऑटो कंपोनेंट के लिए शुरु की गई पीएलआई स्कीम को भारी सफलता मिली है,

और इसके तहत 74,850 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव मिले है,

जबकि सरकार ने 5 साल में 42,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

सरकार ने कुल 95 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी दी है। जिसमें से ऑटो कंपोनेंट के लिए 75 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी मिली है।

जिन कंपनियों के आवेदन को मंजूरी मिली है उसमें Bharat Forge, Sona BLW Precision Forgings, Tata Autocomp Systems, Tata Cummins, Tata Ficosa Automotive Systems, The Hi-Tech Gears, Toyota Industries Engine India, और Toyota Kirloskar के नाम शामिल है

UP Free Ration:15 करोड़ फ्री राशन वालों को महंगा झटका,बंद हो सकती है योजना!

वैश्विक बाजारों की चाल (16 मार्च 2022)

कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा है। ब्रेंट क्रूड के भाव 100 डॉलर के करीब पहुंचा है।

क्रूड हाल के शिखर से 27% फिसल चुका है। वहीं सोने में भी नरमी का रुख कायम हैl

ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY करीब 250 POINT उछला है।

एशिया में भी मजबूती देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले अमेरिका में कल DOW JONES 600 POINT उछला है।

NASDAQ में भी करीब 3% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है

Indian missile: भारत ने गलती से पाकिस्तान पर छोड़ी मिसाइल,गुस्साएं पाक ने बोला-हमने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की होती तो?

कैसी रही थी कल बाजार की चाल (15 मार्च 2022) 

कारोबार के अंत में कल  सेंसेक्स 709.17 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 55,776.85 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 208.30 अंक यानी 1.23 फीसदी टूटकर 16,663.00 के स्तर पर बंद हुआ l 

बाजार की आज 5 दिन की तेजी पर लगाम लगता नजर आया। फेड की बैठक से पहले बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली

जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में ऑटो छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली।

मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरा। , IT, तेल-गैस पर भी दबाव देखने को मिला।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

वहीं निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही।

घट गई आपके PF पर ब्याज दरें,चार दशक में सबसे कमतर स्तर पर: सूत्र


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button