मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार नीचे गिरकर हुआ बंद, PSU बैंक, रियल्टी शेयरों में तेजी

सेंसेक्स 311 अंक निफ्टी 83 अंक बैंकनिफ्टी 88 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

stock market close down psu bank realty stocks up

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स  311 अंक निफ्टी 83 अंक बैंकनिफ्टी 88 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

अगस्त एक्सपायरी के आखिरी घंटे में आज बाजार फिसलता नजर आया।

दिन भर की तेजी के बाद बाजार आज ऊपरी स्तर से 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है।

कारोबारी दिन के आखिरी दौर में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली आई।

बाप रे बाप..! SAMSUNG लाया “200MP” कैमरा वाला महाशक्तिशाली स्मार्ट फोन

IT,मेटल, FMCG शेयरों में दबाव रहा। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी शेयरों में तेजी रही।

कारोबार के अंत में 310.71 अंक यानी 0.53 फीसदी गिरकर 58,774.72 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,522.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ खुले हैं।

फिलहाल सेंसेक्स 288.19 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 59,373.62 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 80 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 17684.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है l 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (25 अगस्त2022) stock market close down psu bank realty stocks up

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फ‍िर तेजी नजर आने लगी है।

उतार चढाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, बैंक के शेयर भागे

90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा क्रूड ऑयल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) के रेट में बीते तीन महीने से बदलाव नहीं हुआ है।

मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था।

हालांकि, उसके बाद कुछ राज्यों ने लोकल टैक्स घटाए थे। 3 महीने से अधिक हो चुका है लेकिन कीमते अभी स्थिर बनी हुई है।

आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। 

फिलहाल सेंसेक्स 229.48  अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 59,314.91 के स्तर पर दिख रहा है।

Big News:गौतम अडानी की कंपनी खरीदेगी NDTV के 29 फीसदी स्टेक,26% अधिग्रहण की खुली पेशकश

वहीं, निफ्टी 74.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17679 के स्तर पर दिख रहा है।”

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (25 अगस्त2022) stock market close down psu bank realty stocks up

अगस्त सीरीज के एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

एशिया में मजबूती है। SGX NIFTY भी 0.25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

#Flipkart की इस भूल से #SAMSUNG का 15000 वाला मोबाइल मिल रहा है सिर्फ 750 में..!

उधर तीन दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में खरीदारी लौटी है।

US FUTURES आज हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। जैक्शन होल की तीन दिवसीय बैठक आज से हे रही है।

इसमें फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल के भाषण पर बाजार की नजर रहेगी।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (24 अगस्त2022)

अगस्त के डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी के एक दिन पहले 24 अगस्त को बाजार डेज लो से रिकवरी करते हुए हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 3.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18.43 के स्तर पर आता दिखा। इससे बुल्स के लिए स्थितियां बेहतर होती नजर आईं।

Sensex कल 54 अंकों की बढ़त के साथ 59085 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ 17605 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल 17350 के स्तर को बचाते हुए 17500 के स्तर को बचाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाता दिखा था।

कल की रिकवरी में ब्रॉडर मार्केट की भी अच्छी भागीदारी रही थी। निफ्टी मिड और स्मॉल कैप में 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

#Flipkart की इस भूल से #SAMSUNG का 15000 वाला मोबाइल मिल रहा है सिर्फ 750 में..!


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button