मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार पिटाई

सेंसेक्स 675 अंक निफ्टी 202 अंक बैंकनिफ्टी 892 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

Stock market crash sharemarket trading down banknifty down 900 point 

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 675 अंक निफ्टी 202 अंक बैंकनिफ्टी 892 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

निफ्टी 18000 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में दबाव और ज्यादा बना है। मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल है।

बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड दिख रहा है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% फिसला है। रियल्टी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी दिख रही है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत कमजोर के साथ हुई है।

सेंसेक्स 176.53 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 60,802.22 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 18,075.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरूआत हुई है। सेंसेक्स 114.74 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60864.01 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 16.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 18101.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (25 जनवरी 2023)

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहा है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है।

SGX NIFTY और DOW FUTURES में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार कल मिलेजुले बंद हुए थे । डाओ चौथाई परसेंट ऊपर CLOSE हुआ था लेकिन नैस्डैक में गिरावट दर्ज हुई।

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहा है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है।

SGX NIFTY और DOW FUTURES में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार कल मिलेजुले बंद हुए थे ।

डाओ चौथाई परसेंट ऊपर CLOSE हुआ था लेकिन नैस्डैक में गिरावट दर्ज हुई। डाओ जोन्स कल 104 अंक चढ़कर बंद हुआ ।

S&P 500, नैस्डेक में दबाव दिखा है और लाल निशान में बंद हुए। डॉलर 7 महीनों के निचले स्तरों तक पहुंचा । डॉलर इंडेक्स 101.66 के स्तर तक लुढ़का है।

Stock market crash sharemarket trading down banknifty down 900 point 

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 38.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 27,329.36 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.68 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button