मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market Live – बाजार में लौटी रौनक, मार्केट ऊपर

सेंसेक्स 118 अंक निफ्टी 55 अंक बैंक निफ्टी 85 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार (10.40am)

 Stock-Market-live updates-in-hindi share-market-trading-up

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 118 अंक निफ्टी 55 अंक बैंक निफ्टी 85 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l (10.40am)

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 157.73 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 62,950.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एप्पल ने लांच किया Virtual/Mixed reality से भरा ताकतवर Headset ‘Vision Pro’

एप्पल ने लांच किया Virtual/Mixed reality से भरा ताकतवर Headset ‘Vision Pro’

वहीं निफ्टी 38.80 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18,638.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ट्रेजरी यील्ड और डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में मंगलवार को थोड़ा बदलाव आया।

बुलियन ट्रेडिंग एक सीमित दायरे में रही। क्योंकि निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व के फैसलों पर लगी हुई है।

कल के कारोबार में हाजिर सोना 0.1 फीसदी से कम बढ़कर 1963.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी बढ़कर 1982.20 डॉलर पर पहुंच गया।

ब्रेंट क्रूड के भाव में मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली।

 Stock-Market-live updates-in-hindi share-market-trading-up

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.6% कम होकर 76.29 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स 0.6% की गिरावट के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया।

Apple ने लॉन्च किया अब तक का सबसे फाडू खूबियों से भरा शक्तिशाली 15″ Macbook

इसके पहले सोमवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली थी।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। 09: 02 बजे के आसपास सेंसेक्स 83.78 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 62,876.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 Stock-Market-live updates-in-hindi share-market-trading-up

वहीं निफ्टी 114.00 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 18,713.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

SGX NIFTY 24.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 32,039.34 के आसपास दिख रहा है।

शायरी – मुस्कुराहट झूठी भी हो सकती हैं यार…

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी चढ़कर 16,866.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 25,612.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 3,203.60 के स्तर पर दिख रहा है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई पर दबाव है लेकिन SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।

मामूली बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

धर अमेरिकी बाजार कल बढ़त पर बंद हुए थे । S&P 500 इंडेक्स 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा जबकि आज US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

07 जून को बाजार आज भारी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ है। फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार आज दायरे में घमूता दिखा है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5.41 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 62792.88 पर और निफ्टी 5.20 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 18599 पर बंद हुआ है।

Wednesday Thoughts – जीवन का सबसे बड़ा पछतावा वह है,

(इनपुट मनीकण्ट्रोल से भी)

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button