मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स निफ्टी नीचे

सेंसेक्स 314 अंक निफ्टी 104 अंक बैंकनिफ्टी 205 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबारl 

stock market trading down

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 314 अंक निफ्टी 104 अंक बैंकनिफ्टी 205 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबारl 

कोविड को लेकर भारत, अमेरिका, मलेशिया, जापान समेत कई देशों ने सख्ती बढ़ाई है। चीन से आने वाले हर यात्री का कोविड टेस्ट होगा ।

इधर, भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की 2 करोड़ डोज सरकार को मुफ्त में सीरम इंस्टीट्यूट देगा।

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद.

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरूआत आज कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 299.7 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 60,610.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है,

जबकि निफ्टी 92.25 अंक यानी 0.54 फीसदी टूटकर 18025.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें (29 दिसंबर 2022)

चीन में डिमांड घटने की आशंका से कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा है। भाव 84 डॉलर के नीचे आया है।

अमेरिका में सप्लाई बढ़ने और जल्दी गर्मी आने की उम्मीद से नेचुरल गैस में करीब 10% की तेज गिरावट आई है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 321.12 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 60,630.40 के स्तर पर नजर आ रहा है,

जबकि 95.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 18070.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

PM Modi से राहुल गांधी ने क्यों कहा-इस कठिन समय में मेरा प्यार-समर्थन आपके साथ,जानें वजह

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (29 दिसंबर 2022)

ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी आई है। SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहे है।

कोविड की बढ़ती चिंता से कल अमेरिका में तेज गिरावट आई । नैस्डैक 52 हफ्तों के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंचा है।

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को कमजोरी देखने को मिली। डाओ जोंस 1.1% की गिरावट के साथ 32,875.71 पर बंद हुआ।

S&P इंडेक्स 1.2% लुढ़ककर 3,783.22 और नैस्डैक 1.3% की गिरावट के साथ 10,213.29 पर बंद हुआ।

एप्पल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। stock market trading down

वहीं, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिली।वॉल स्ट्रीट पर गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।

आज निक्केी, हैंगसैंग, शंघाई कम्पोजिट और कोस्पी करीब 1.4% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बुधवार को विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार चौथे दिन बिकवाली की। विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 873 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जबकि, घरेलू निवेशकों ने कल 373 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दिसंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 10,707 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

Thursday Thoughts:अगर ऊपर वाले से आपके रिश्ते मजबूत है…

वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस महीने कुल 21,377 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (28 दिसंबर 2022)

न्यू ईयर से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार दायरे में बंद हुआ।

मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुए। PSU बैंकों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो, मीडिया, रियल्टी शेयरों में तेजी आई।

stock market trading down

फार्मा, मेटल, IT शेयरों में दबाव रहा। रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 17.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60,910.28 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 9.80 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 18,122.50 के स्तर पर बंद हुआ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button