मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयरों में पिटाई के चलते निवेशकों के 13.5700000000000000 (13.57लाख करोड़) स्वाहा..!!

सेंसेक्स 906 अंक वही निफ्टी में 338 अंक नीचे गिरकर हुए बंद , बैंक निफ्टी में भी 301 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी.

Strong Decline In The Stock Market Today 

 मुंबई(#Mumbai-समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट का माहौल रहा l 

सेंसेक्स क़रीब 906 अंक वही निफ्टी 338 अंक नीचे गिरकर हुए बंद l

बैंक निफ्टी में भी 301 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी l बैंक सेक्टर में मजबूती के कारण बाजार में ज्यादा गिरावट नहीं रही l 

शेयरों ने पिटाई के चलते निवेशकों के 13.5700000000000000 (13.67लाख करोड़) स्वाहा..!! 

शेयर बाजार में बुधवार 13 मार्च को हाहाकार की स्थिति रही।

सेंसेक्स ने जहां 900 अंकों को गोता लगाया। वहीं निफ्टी 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे आ गया।

इसके चलते निवेशकों के आज एक झटके में करीब 13.57 लाख करोड़ डूब गए। सबसे अधिक तबाही रही, छोटे और मझोले शेयरों में।

बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स दोनों 4.2% से अधिक गिरकर बंद हुए। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे।

Strong Decline In The Stock Market Today 

पावर, रियल्टी, यूटिलिटी, टेलीकम्युनिकेशंस, कमोडिटी और मेटल शेयरों के इंडेक्स तो 5% से भी ज्यादा गिरकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 906.07 अंक या 1.23% गिरकर 72,761.89 अंक पर बंद हुआ।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 338.00 अंक या 1.51% की गिरावट के साथ 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपया खुला: भारतीय रुपया 82.77 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर खुला।

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक आज 13 मार्च को बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स 247.61 अंक या 0.34 प्रतिशत ऊपर 73,915.57 पर और निफ्टी 61.70 अंक या 0.28 प्रतिशत ऊपर 22,397.40 पर कारोबार कर रहा था।

करीब 1281 शेयर बढ़त के साथ, 948 शेयर गिरावट और 98 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट भाव पर थे।

निफ्टी पर आईटीसी, विप्रो, HCL टेक, TCS, LTIमाइंडट्री, टॉप गेनर्स में रहे।

वहीं पावर ग्रिड कॉर्प, NTPC, कोल इंडिया, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेकसीमेंट घाटे में रहे।

बाजार का प्री-ओपन सेशन\n\nप्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मिला-जुला कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 26.55 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे 73,641.41 पर और निफ्टी 121.80 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 22,457.50 पर थे।

Strong Decline In The Stock Market Today 

सेंसेक्स में आज JG केमिकल्स 13 मार्च को बीएसई और एनएसई पर अपने इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध करने के लिए तैयार है।

इसका इश्यू प्राइस 221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके इक्विटी शेयरों में कारोबार सभी निवेशकों के लिए सामान्य बाजार खंड में होगा।

– सोना मशीनरी 13 मार्च को एनएसई इमर्ज पर अपने शेयर लिस्ट कराएगी।

इसका इश्यू प्राइस 143 रुपये प्रति शेयर है। इसके इक्विटी शेयर ट्रेड-फॉर-ट्रेड सर्विलांस सेगमेंट में उपलब्ध होंगे।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button