मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

रक्षा बंधन के दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी

सेंसेक्स 566 अंक निफ्टी 154 अंक बैंकनिफ्टी 529 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Strong rise in the stock market on the day of Raksha Bandhan

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 566 अंक निफ्टी 154 अंक बैंकनिफ्टी 529 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 585.21 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 59402.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

जबकि निफ्टी 161.40 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 17696.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (11 अगस्त2022)

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

आज यानी गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 2 महीना से ज्यादा समय हो गया तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 91.55 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं ब्रेंट क्रूड 96.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।”

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 183.71 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 59001.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

जबकि निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 17558.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Strong rise in the stock market on the day of Raksha Bandhan

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (11अगस्त2022)

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत शानदार रहे है। रिटेल महंगाई घटने से अमेरिकी बाजारों का जोश बढ़ा है।

मई के बाद DOW में 535 अंकों की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है। SGX NIFTY ने भी 200 अंकों की जोरदार छलांग लगाई है।

एशिया में आज जापान का बाजार निक्केई बंद है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (10 अगस्त2022)

कल कैसी रही बाजार की चाल\n\n\n10 अगस्त के कारोबार में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

दिन भर दायरे में कारोबार के करने के बाद बाजार आज मिलाजुला बंद हुआ।

अच्छी बात ये रही कि निफ्टी आज 17500 को बचाने में कामयाब रहा।

बाजार को मेटल, चुनिंदा बैंक और ऑटो स्टॉक्स से सपोर्ट मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 36 अंक गिरकर 58817 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 17535 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी ने डेली चार्ट पर हैंगिंग मैन जैसा पैटर्न बनाया।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button