बॉलिवुड-हॉलिवुडbreaking_newsHome sliderमनोरंजन
Trending

Oscars 2018: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर,श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

Oscars-2018-academy-award-gives-tribute-to-shashi-kapoor-sridevi

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के दौरान श्रद्धांजलि दी(Oscars-2018-academy-award-gives-tribute-to-shashi-kapoor-sridevi) गई।

संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का ‘रूम एट द टॉप’ गाना गाया।

अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज ऑड्रे हेपबर्न को श्रद्धांजलि देकर इसकी शुरुआत की।

गार्नर ने कहा, “दुख के बिना कोई खुशी नहीं है।” 

उन्होंने फिर दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया। 

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद 1961 की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। उनका दिसंबर 2017 में निधन हो गया था।

Oscars-2018-academy-award-gives-tribute-to-shashi-kapoor-sridevi

शशि कपूर को वर्ष 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बड़ी एवं आकर्षक आंखों, बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन नृत्य कौशल के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अदाकार श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया था।

इसके अलावा जॉन हर्ड, टोनी एन वॉकर, जेन फॉरे, रॉबर्ट ओसबोर्न, मार्टिन लैंडौ, ग्लेन हेडली, रोजर मूरे, जॉर्ज ए. रोमेरो और जेरी लुइस को भी जैसे सितारों को भी ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में जगह दी गई। 

इस सेक्शन में उन कलाकारों को याद किया जाता है, जिनका हाल-फिलहाल में निधन हुआ हो।

 

 

 

Oscars-2018-academy-award-gives-tribute-to-shashi-kapoor-sridevi

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Sonal

सोनल कोठारी एक उभरती हुई जुझारू लेखिका है l विभिन्न विषयों पर अपनी कलम की लेखनी से पाठकों को सटीक जानकारी देना उनका उद्देश्य है l समयधारा के साथ सोनल कोठारी ने अपना लेखन सफ़र शुरू किया है l विभिन्न मीडिया हाउस के साथ सोनल कोठारी का वर्क एक्सपीरियंस 5 साल से ज्यादा का है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button