मुंबई (समयधारा) : Breaking-एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती l
Bollywood के खान में से एक सुपरस्टार सैफ अली खान पर रात करीब दो बजे एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया l
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला (Saif Ali Khan Attacked) हुआ हैl
मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दियाl
रात को करीब 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गएlhttps://samaydhara.com/entertainment-hindi/bollywood-hollywood/shah-rukh-khan-gets-death-threats-after-salman-khan-mumbai-police-identified-the-accused/
उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैlबांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही हैl हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहींl
पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई हैl सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गयाl
samaydharalcom पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के घर के बाहर भी लोरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गोलीबारी की थी l
सोनल कोठारी एक उभरती हुई जुझारू लेखिका है l विभिन्न विषयों पर अपनी कलम की लेखनी से पाठकों को सटीक जानकारी देना उनका उद्देश्य है l समयधारा के साथ सोनल कोठारी ने अपना लेखन सफ़र शुरू किया है l विभिन्न मीडिया हाउस के साथ सोनल कोठारी का वर्क एक्सपीरियंस 5 साल से ज्यादा का है l