राजनीतिbreaking_newsदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंराज्यों की खबरें

एबीवीपी के ‘गुंडों’ को गिरफ्तार करे,जिन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा कि : आप

नई दिल्ली,1 मार्च: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को पुलिस से आग्रह किया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के ‘गुंडों’ को गिरफ्तार करे, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं पर हमला किया और उनसे दुष्कर्म करने की धमकी दी। आप ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक से कहा, “हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इस सरासर नीच (आचरण) का संज्ञान लें और एबीवीपी के उन गुंडों को गिरफ्तार करें, जिन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अंजाम दिया।”

पटनायक को लिखे एक पत्र में आप नेता आतिशी मर्लेना तथा विधायक अलका लांबा एवं सरिता सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में 22 फरवरी को हुई हिंसा की घटना के लिए एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर को दुष्कर्म की धमकी देने की ओर इशारा करते हुए आप नेताओं ने पुलिस पर महिलाओं के अधिकार की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। 

गुरमेहर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह एबीवीपी से नहीं डरती।

पत्र के मुताबिक, “एबीवीपी ने हंगामा किया और एक साहित्यिक सम्मेलन को बाधित किया, जो 21 फरवरी को रामजस कॉलेज में आयोजित होने वाला था।”

आप ने आरोप लगाया कि उसके बाद अगले दिन परिसर में एक विरोध मार्च के दौरान एबीवीपी ने महिला प्रदर्शनकारियों पर हमला किया तथा ‘यौन उत्पीड़न तथा दुष्कर्म करने की धमकी’ दी।

पत्र में कहा गया, “अमूल्य जी, हम इस बात से आश्वस्त हैं कि आप इस तथ्य को सनझेंगे कि लैंगिक समानता तथा लैंगिक अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।”

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button