राजनीतिbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश
Trending

Chandan Mitra dies: BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी सहित तमाम हस्तियों ने जताया शोक

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने चंदन मित्रा के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा है, ''मैं 1972 में एक स्कूल यात्रा के दौरान मेरे साथ चंदन मित्रा की एक तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं. खुश रहो मेरे प्यारे दोस्त तुम जहां भी हो।''

chandan-mitra-dies-former-Rajya-Sabha-BJP-MP-and-pioneer-editor

नई दिल्ली:भाजपा(BJP)के पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा(Chandan-mitra)का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया।

चंदन मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे है। उनके बेटे कुशान मित्रा ने चंदन मित्रा के निधन(Chandan-mitra-dies)की खबर दी है।

चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे।

Chandan-mitra-dies-former-Rajya-Sabha-BJP-MP-and-pioneer-editor

लेकिन वर्ष 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) ज्वाइन कर ली थी। चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

75th Independence day of India:आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा,देश को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा है, ‘’श्री चंदन मित्र जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. उनके निधन से आहत हूं।

उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’’

राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने जताया शोक

Chandan-mitra-dies-former-Rajya-Sabha-BJP-MP-and-pioneer-editor

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने चंदन मित्रा के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा है, ”मैं 1972 में एक स्कूल यात्रा के दौरान मेरे साथ चंदन मित्रा की एक तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं. खुश रहो मेरे प्यारे दोस्त तुम जहां भी हो।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ”मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया।

हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।’

चंदन मित्रा को जानें

Chandan-mitra-dies-former-Rajya-Sabha-BJP-MP-and-pioneer-editor

चंदन मित्रा पायनियर अखबार के संपादक थे। साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा के मनोनित सांसद रहे।

PM Modi की जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज,कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट

वह 2010 में भी राज्यसभा के लिए चुने गए। साल 2018 में उन्होंने टीएमसी ज्वाईन कर ली. चंदन मित्रा लेखक भी थे।

(इनपुट एजेंसी से भी)

 

Chandan-mitra-dies-former-Rajya-Sabha-BJP-MP-and-pioneer-editor


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button