एप्सbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंटेक्नोलॉजीदेशराजनीति
Trending

RBI ने किया सतर्क,गुरुग्राम-हैदराबाद में एप से करोड़ों के लोन घोटाले का पर्दाफाश

यह लोन 30 मोबाइल एप के द्वारा कर्ज बांटा जा रहा था और इन एप संचालकों ने रिजर्व बैंक (RBI) से कोई मंजूरी नहीं ली थी...

हैदराबाद:RBI warns for apps loan scam-आपको भी अगर किसी एप से करोड़ों के लोन पाने का ऑफर आया है तो संभल जाएं चूंकि यह घोटोला हो सकता है। इसी के तहत आरबीआई(RBI) ने ग्राहकों को सतर्क किया है।

दरअसल,तेलंगाना पुलिस ने करोड़ों रुपये के लोन घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए 75 बैंक खातों में जमा 423 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं।

ये लोन देने वाले ऋण की रकम पर 35 फीसदी तक ब्याज वसूल रहे थे।

यह लोन 30 मोबाइल एप के द्वारा कर्ज बांटा जा रहा था और इन एप संचालकों ने रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से कोई मंजूरी नहीं ली थी।

कर्ज न चुका पाने पर उधार देने वालों के उत्पीड़न और यातनाओं से परेशान होकर 3 लोगों द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद तेलंगाना पुलिस को अलर्ट किया गया था।

इसके बाद हैदराबाद और गुरुग्राम(Gurugram-Hyderabad)में छापेमारी की गई।

पुलिस एजेंसियों ने हरियाणा के गुरुग्राम और हैदराबाद में कई स्थानों पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस स्कैम के अतंर्गत खुलासा हुआ कि एप(Apps) के जरिये कर्ज देने के लिए 3 कॉल सेंटर में करीब एक हजार लोगों को नौकरी पर रखा गया था। इसमें ज्यादातर कॉलेज ग्रेजुएट थे।

साइबराबाद पुलिस ने स्वतंत्र जांच शुरू कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें अमेरिका से इंजीनियर डिग्री लेकर लौटा एक युवक शामिल है।

32 साल का शरत चंद्र दो कंपनियों ओनियन क्रेडिट प्रा.लि. और क्रेड फॉख्स टेक्नोलॉजीस के जरिये कर्ज बांटने का यह कारोबार चलाता था।

 एप के जरिये कर्ज देने का यह कारोबार 2018-19 से शुरू हुआ।

शरत चंद्र लोन देने वाले ऐसे ऐप बनाकर बेंगलुरु में कई कंपनियों को बेचता भी थी।

 

RBI warns for apps loan scam

 

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button