टेक न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंटेक्नोलॉजीदेशबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट
Trending

Jio प्लेटफॉर्म्स में Google 33,737 करोड़ रुपये करेगा निवेश,7.7% होगी हिस्सेदारी

गौरतलब है कि बीते तीन महीनों में Jio प्लेटफॉर्म्स में यह 14वां निवेश है...

Reliance AGM 2020: Google will invest Rs 33737 cr in Jio platforms

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की एन्युअल जनरल मीटिंग 2020 (Reliance AGM 2020) में बुधवार को बहुत अहम एलान हुए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 43वीं AGM में घोषणा की है कि गूगल (Google) जियो प्लेटफॉर्म्स (Reliance Jio Platforms) में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और इस निवेश से 7.7 फीसदी हिस्सेदारी लेगा।

गौरतलब है कि बीते तीन महीनों में Jio प्लेटफॉर्म्स में यह 14वां निवेश है।

रिलायंस की पहली वर्चुअल सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स अपने नए स्ट्रैटेजिक पार्टनर का स्वागत करता है।

लॉकडाउन (Lockdown) होने के बावजूद भी जियो प्लेटफॉर्म्स में स्टेक सेल के द्वारा 1,52,056 करोड़ रुपए जुटा लिए गए हैं। ऐसा अंबानी ने बताया।

Reliance AGM 2020 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आगे बताया कि अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा जियो फोन बेचे जा चुके हैं। किंतु फिर भी फीचर फोन ग्राहक प्रतीक्षा कर रहे है कि उनके पास भी स्मार्टफोन आए।

अंबानी ने आगे कहा कि, हमारा मानना है कि हम एंट्री लेवल 4G और 5G स्मार्टफोन बना सकते हैं। हमारा मानना है कि हम ऐसा फोन डिजाइन कर सकते हैं जिसकी कीमत सामान्य स्मार्टफोन से बहुत कम होगी।

गूगल (Google) और जियो (Jio) मिलकर एक वैल्यू इंजीनियर्ड एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे।

Reliance AGM 2020: Google will invest Rs 33737 cr in Jio platforms


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button