मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

वैश्विक बाजारों में गिरावट, इंडिया स्टॉक मार्केट पर भी दबाव

सेंसेक्स 109 अंक निफ्टी 42 अंक बैंक निफ्टी 147 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

due to weak global clues indian stock market down

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 109 अंक निफ्टी 42 अंक बैंक निफ्टी 147 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कंपनियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई है।

ऑक्शन के 4 राउंड पूरे हो गए हैं। इसमें 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये की बोलियां लगी हैं।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। 

सेंसेक्स 6.79 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 55261.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 7.90 अंक यानी 0.05 फीसदी टूटकर 16475.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

5G स्पेक्ट्रम की बोली है जारी…कौन मारेगा बाजी..?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (27 जुलाई 2022)

 सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

दो महीने से अधिक हो चुका है और कीमतें स्थिर बनी हुई है।

पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को दाम घटाकर थोड़ी राहत दी जरूर दी थी।”

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स 131.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 55136.87 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 114.80 अंक यानी 0.70 फीसदी टूटकर 16369.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (27 जुलाई 2022)

ब्याज दरों पर फेड के फैसले से पहले ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

एशिया और SGX NIFTY पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन US FUTURES चौथाई परसेंट तक चढ़े है।

हालांकि अमेरिकी बाजार कल कमजोर बंद हुए थे।

due to weak global clues indian stock market down

एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट को लेकर मुंबई में FIR दर्ज

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (26 जुलाई 2022)

यूएस फेड की बैठक के नतीजों के पहले बाजार कल लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ था।

26 मई को सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 55268 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 147 अंकगिरकर 16483.80 पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। कल बाजार में अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली थी।

Wednesday Thoughts:लोगों को अपने सपने मत बताओ,बस ….


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button