मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, बाजार में लौटी रौनक

सेंसेक्स 257 अंक निफ्टी 87 अंक बैंक निफ्टी 400 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

share bazar uper chadhakar huaa band stock market updates in hindi

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज बढ़त दर्ज की गयी l 

सेंसेक्स 257 अंक निफ्टी 88 अंक बैंक निफ्टी 400 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में बढ़त पर बंद हुआ।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। ऑटो, मेटल, PSE शेयरों में तेजी रही।

बैंकिंग, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए । जबकि IT, FMCG शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 257.43 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59,031.30 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 86.80 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर 17,577.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

इससे पहले, 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स 361.86 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 58412.01 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 114.70 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 17376 के स्तर पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 739.72 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 58034.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 333.40 अंक यानी 1.91 फीसदी टूटकर 17157.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

share bazar uper chadhakar huaa band stock market updates in hindi

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (23 अगस्त2022)

ग्लोबल बाजारों से संकेत खराब नजर आ रहे है। ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से अमेरिका में जून के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई है।

डाओ जोस 600 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। सुबह एशियाई बाजार नरम है और SGX निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (22 अगस्त2022)

22 अगस्त को बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी कल 17500 के नीचे बंद हुआ।

महंगाई पर नकेल कसने के लिए यूएस फेड की तरफ से अगली पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ।

सेंसेक्स कल 872 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 58774 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 268 अंक यानी 1.5 फीसदी टूटकर 17491 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन के बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न के बाद डेली चार्ट पर कल एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button