मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, वैश्विक बाजारों में भी दबाव

सेंसेक्स 81 अंक निफ्टी 22 अंक बैंकनिफ्टी 6 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार

 share market india news updates in hindi market down gold up

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है l 

सेंसेक्स 81 अंक निफ्टी 22 अंक बैंकनिफ्टी 6 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार

बैंकनिफ्टी 422 अंक नीचे, शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

बैंकनिफ्टी 422 अंक नीचे, शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 135.20 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 57756.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 39.60 अंक यानी 0.23 फीसदी टूटकर 17265 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

पेट्रोल डीजल के दाम (18 फरवरी 2022)

पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज  हफ्ते का पांचवा दिन शुक्रवार भी राहत भरा रहा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

आज लगातार 80वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

 share market india news updates in hindi market down gold up

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। 

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

Highlights INDvsWI 1st T20 – भारत ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया

 

प्री ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 

सेंसेक्स 457.72 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 57434.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 152.40 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 17152.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैl 

कल कैसी रही थी बाजार की चाल (18 फरवरी 2022)  share market india news updates in hindi market down gold up

शेयर बाजार उतार-चढाव के बीच आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ l 

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार होता नजर आया। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार फ्लैट बंद हुआ।

आज पावर, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव बना रहा।

शेयर मार्केट में भारी उतार-चढाव के बीच बाजार नीचे

शेयर मार्केट में भारी उतार-चढाव के बीच बाजार नीचे

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 104.67 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 57,892.01 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 17.60 अंक यानी 0.10 फीसदी टूटकर 17304.60 के स्तर पर बंद हुआ l

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button