मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Export ड्यूटी बढ़ाने से रिलायंस को लगा झटका, मार्केट जोरदार नीचे पटका

सेंसेक्स 787 अंक निफ्टी 242 अंक बैंकनिफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार

stock market trading down share market india updates in hindi 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख है l 

Export ड्यूटी बढ़ाने से रिलायंस को लगा झटका, मार्केट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है l

सेंसेक्स 787 अंक निफ्टी 242 अंक बैंकनिफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (10.15am)

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। ऑइल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ने से बाजार में जोरदार गिरावट का रुख है l

Gupt Navratri 2022:शुरु हो गई है गुप्त नवरात्रि,कर्ज मुक्ति और धन-दौलत पाने के लिए करें ये उपाय

सेंसेक्स 373.53 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 52645.41 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 120.70 अंक यानी 0.76 फीसदी टूटकर 15659.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

पेट्रोल डीजल के दाम (1 जुलाई 2022)

आज 1 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

21 मई के बाद से देश में दाम स्थिर बने हुए हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही।

Friday Thoughts: मजबूत होने में मजा ही तब हैं,जब….

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए।

हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार(9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की मिली-जुली शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 155.6 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ52,863.34 के स्तर पर हुआ है।

वहीं निफ्टी 76.55 अंक यानी 0.49 फीसदी टूटकर 15703.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

Maharashtra:एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की ली शपथ,देवेंद्र फडणवीस बने उपमुख्यमंत्री

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल 

“जुलाई सीरीज के पहले दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं हैं।

SGX NIFTY में मामूली बढ़त देखने को मिली है लेकिन एशिया और US FUTURES पर दबाव बना हुआ है । अमेरिकी बाजार कल कमजोर बंद हुए थे।”

कल कैसी रही थी बाजार की चाल (30 जून 2022)

 “जून एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा । सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद हुए ।

सेंसेक्स 8 प्वाइंट गिरकर 53,019 पर और निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 15,780 पर बंद हुआ।

मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव रहा। वहीं तेजी की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली

जबकि सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में रही । जून बिक्री आंकड़े से पहले ऑटो शेयरों में काफी दबाव देखने को मिला।

ऊपर खुलने के बाद बाजार में सपाट कारोबार

कल के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बिकवाली रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही।

वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।”

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button