मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में लौटी रौनक, मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर

सेंसेक्स 221 अंक निफ्टी 73 अंक बैंकनिफ्टी 112 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Trading Up Share Bazar Ki Khabre

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 221 अंक निफ्टी 73 अंक बैंकनिफ्टी 112 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

भारतीय बाजार की शुरुआत 21 नवंबर को शानदार बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 19750 के ऊपर खुला है।

वहीं मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई छुता नजर आया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा है।

सेंसेक्स 203.31 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 65,869.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कपिल देव को लेकर संजय राउत का बड़ा आरोप- जानबूझकर World Cup फाइनल में नहीं…

वहीं निफ्टी 64.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 19,758.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

OPEC+ देशों की बैठक से पहले कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। OPEC+ देशों की बैठक 26 नवंबर को होनी है।

इससे पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है।

उम्मीद है कि इस बार बैठक में OPEC+ देश सप्लाई में कटौती का फैसला ले सकते हैं। रूस और सऊदी अरब अगले साल सप्लाी में कटौती कर सकते हैं।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 6.94 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 65,662.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

BiggBoss Exclusive-नॉमिनेशन नहीं इविक्शन..!! मिर्ची वाला लगेगा तीखा तड़का

वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 19,755.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY में 70.00 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है।

वहीं, निक्केई करीब 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 33,338.29 के आसपास दिख रहा है।

Stock Market Trading Up Share Bazar Ki Khabre

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.13 फीसदी चढ़कर 17,404.31के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 17,972.46 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 3,081.00 के स्तर पर दिख रहा है।

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कामकाज कर रहे है।गिफ्ट निफ्टी करीब 50 प्वाइंट ऊपर नजर आ रहा है।

Tuesday Thoughts: सच सूरज की तरह है, आप उसपर….

वहीं कल अमेरिका में मजबूती रही। डाओ जोंस 200 प्वाइंट चढ़ा जबकि नैस्डैक में एक परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

Stock Market Trading Up Share Bazar Ki Khabre

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

20 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 139.58 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 65,655.15 पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 37.80 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 19,694 पर बंद हुआ।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button