देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूज
Trending

एक तरफ महंगाई की मार..! ऊपर से दूध पर 2 रूपए का भार..!

Milk Price Hike :दूध के दाम फिर बढ़ें "Mother Dairy" ने 2 रूपए बढ़ाएं दाम

MotherDairy Milk Price Hike April-2025

Milk Price Hike: महंगाई के इस दौर में लोगों के जेब पर और एक मार पड़ने जा रही है।

मदर डेयरी (#MotherDairy) ने दूध के कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने 30 अप्रैल से दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

अब दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (बल्क वेंड) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

Amul के बाद Mother Dairy ने भी बढ़ाएं दूध के दाम

वहीं, फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी। अब ग्राहकों को 2 रुपये प्रति लीटर मौजूदा रेट से एक्स्ट्रा देने पड़ेंगें।

  1. “टोंड दूध (बल्क वेंड): 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर”
  2. “फुल क्रीम दूध (पाउच): 68 रुपये से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर”
  3. “टोंड दूध (पाउच): 56 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये प्रति लीटर”
  4. “डबल-टोंड दूध: 49 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर”
  5. “गाय का दूध: 57 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर”

Amul के बाद Mother Dairy ने भी बढ़ाएं दूध के दाम

“मदर डेयरी ने जानकारी दी है कि, बढ़ी हुई कीमतें 30 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला दूध की खरीद लागत में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण लिया गया है, जो पिछले कुछ महीनों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है। अधिकारी ने बताया कि, गर्मियों की शुरुआत और गर्म हवाओं (लू) की वजह से दूध उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे खरीद कीमतें बढ़ी हैं। मदर डेयरी रोज़ाना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपने आउटलेट्स, सामान्य दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है।”

Mother Dairy दूध फिर हुआ महंगा, इस साल 5वीं बार बढायें दाम

“कंपनी ने कहा है कि, वह अपने किसानों की आमदनी बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का दूध उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी लागत में हुई पूरी बढ़त को नहीं दर्शाती, बल्कि इसका सिर्फ एक हिस्सा है, जिससे किसानों और ग्राहकों के हितों का संतुलन बनाए रखा जा सके।”

MotherDairy milk price hike April-2025

बेरहम-जालिम महंगाई-आज से Mother Dairy ने दिल्ली/NCR में फिर महंगा किया दूध,जानें नया रेट


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button