breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशराजनीतिराज्यों की खबरें
Trending

लखनऊ में प्रियंका ने रोड शो के जरियें UP कांग्रेस में फूंकी जान, जनता हुई मेहरबान

लखनऊ, 11 फरवरी : लखनऊ में प्रियंका ने रोड शो के जरियें UP कांग्रेस में फूंकी जान, जनता हुई मेहरबान  l 

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो शुरू किया।

पार्टी की पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद यह यहां का उनका पहला दौरा है।

पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योदिरादित्य सिंधिया भी दोनों के साथ मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी का यहां हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत किया।

मॉल एवेन्यू पर स्थित कांग्रेस कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। रोड शो के लिए पूरे मार्ग को पोस्टरों, होर्डिगों और बैनरों से पाट दिया गया है।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1094890678272835586

यहां लगे पोस्टरों में अधिकतर जगह ‘आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ लिखा हुआ है।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के तस्वीर वाले टॉपी और टी-शर्ट पहने हुए हैं।

इससे बाद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व सिंधिया के साथ हवाईअड्डे के बाहर खड़ी फूलों से सजाई गई खुली बस में सवार हो गईं।

यह पूरे शहर से होती हुई पार्टी मुख्यालय तक जाएगी।

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button