
stock-market-trading-down sensex-banknifty-nifty-down
मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में गिरावट का रुख है l
सेंसेक्स 302 अंक निफ्टी 75 अंक बैंकनिफ्टी 281 अंक नीचे (10.30am)
शेयर बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई l दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
बात करें वैश्विक बाजारों की तो वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख है l
आज सुबह 9.25 am पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 354 अंक
यानि 0.92फीसदी की कमजोरी के साथ 38,260.62 के आसपास कारोबार कर रहा है।
वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 95 अंक
यानि 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,315 के आसपास कारोबार कर रहा है।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।






