मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सोना ऊँचाई से फिसला

सेंसेक्स 1329 अंक निफ्टी 410 अंक निफ्टीबैंक 1203 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ.

stock market news updates in hindi share bazar uper band gold down 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी का रुख रहा l बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

सेंसेक्स 1329 अंक निफ्टी 410 अंक निफ्टीबैंक 1203 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 7 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक देखने को मिला है।

शानदार बढ़त के साथ मार्च सीरीज का आगाज हुआ और सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।

BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। मेटल, रियल्टी, पावर शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं बैंकिंग, IT, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

Russia-Ukraine War:पीएम मोदी ने पुतिन से की बात-रूस-यूक्रेन युद्ध-हिंसा को रोकने की अपील

Russia-Ukraine War:पीएम मोदी ने पुतिन से की बात-रूस-यूक्रेन युद्ध-हिंसा को रोकने की अपील

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1328.61 अंक यानी 2.44 फीसदी की बढ़त के साथ 55,858.52 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं निफ्टी 410.45 अंक यानी 2.53 फीसदी की मजबूती के साथ 16,658.40 के स्तर पर बंद हुआ है l

सोने चांदी के दाम (25 फरवरी 2022) stock market news updates in hindi share bazar uper band gold down 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

गिरावट के बाद भी सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 65 हजार के पार कारोबार कर रहा है।

10 ग्राम सोने का भाव आज 1620 रुपये गिरकर 50,868 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,165 रुपये किलो पर खुली।

Share Market collapsed:यूक्रेन पर रूस के अटैक से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार,BSE,Senex में 2,000 अंकों की गिरावट दर्ज

24 कैरेट सोने का भाव 50,868 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,540 रुपये पर बंद हुआ।

आज दाम में 1620 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50664 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,595 रुपये रहा।

वहीं, 18 कैरेट का भाव 38151 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29758 रुपये रहा l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 264.60 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 16480.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं सेंसेक्स 1012.22 अंक यानी 1.86 फीसदी की मजबूती के साथ 55,542.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है l 

Ukraine Russia War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की गुहार-बचा लो हमें सरकार,जहां है,वहीं सुरक्षित रहें-भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

प्री-ओपनिंग में स्टॉक मार्कट (9.01am) stock market news updates in hindi share bazar uper band gold down 

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 

निफ्टी 233.00 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 16480.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं सेंसेक्स 374.96 अंक यानी 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 54,904.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है l

वैश्विक बाजारों का हाल चाल (25 फरवरी 2022) 

NATO- रूस के बीच सैन्य टकराव टलने की उम्मीद में बाजारों ने राहत की सांस ली। DOW निचले स्तरों से 1000 प्वाइंट सुधरा है।

इधर एशिय़ाई बाजारों में भी 2 परसेंट तक उछाल है। SGX NIFTY भी 350 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

इस बीच रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका और पश्चिमी देश हुए ।

US राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने का एलान किया । लेकिन सेना नहीं भेजेंगे । उधर, फ्रांस, ब्रिटेन ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है l 

Ukraine-Russia War Live:तबाही का खूनी खेल जारी,यूक्रेन के 40 सैनिक,10 नागरिकों की मौत,रूस की फौजें यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रही

कैसी रही थी कल शेयर बाजार की चाल (24 फरवरी 2022)

सेंसेक्स-निफ्टी में आज पिछले 2 सालों की सबसे बड़ी सिंगल डे गिरावट देखने को मिली है।

24 फरवरी यानी आज के कारोबार में बाजार लगातार 7वें दिन लाल निशान में बंद हुआ है।

यूक्रेन पर रशिया के आक्रमण के साथ दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में आज सबसे काला दिन रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर बंद हुआ।

कल फरवरी मंथ की एफएंडओ एक्सपायरी और ब्रेंट क्रूड में आए उबाल ने भी बाजार पर प्रतिकूल असर डालाl 

Nawab Malik 3मार्च तक ED की हिरासत में,गिरफ्तार मलिक ने कहा-हम ‘लड़ेंगे और जीतेंगे,झुकेंगे नहीं’


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button